हार्बिन एशियाई शीतकालीन खेल अगले साल 7 से 14 फरवरी तक होंगे

2024-02-29 14:27:57

एशियाई ओलंपिक परिषद से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2025 में 9वें हार्बिन एशियाई शीतकालीन खेलों का समग्र कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस बार के एशियाई शीतकालीन खेल अगले वर्ष के 7 फरवरी को उद्घाटित होंगे और 14 फरवरी को समाप्त होंगे। प्रतियोगिताओं में पुरुषों की आइस हॉकी, महिलाओं की आइस हॉकी और कर्लिंग प्रतियोगिताएं 5 फरवरी से शुरू होंगी।

इस एशियाई शीतकालीन खेलों में छह प्रमुख इवेंट हैं: स्केटिंग, आइस हॉकी, कर्लिंग, स्कीइंग, बायथलॉन और स्की पर्वतारोहण। कुल 64 स्वर्ण पदक होंगे, जिसमें स्पीड स्केटिंग में सबसे अधिक 14 स्वर्ण पदक होंगे, इसके बाद शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में 9 स्वर्ण पदक होंगे।

बताया जाता है कि हार्बिन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, प्रदर्शनी और खेल केंद्र वर्ष 2025 के 7 फरवरी को उद्घाटन समारोह और 14 फरवरी को समापन समारोह आयोजित करेगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम