भू अंतरिक्ष स्टेशन का काम शुरू

2024-02-28 10:37:00

चीन का पहला अंतरिक्ष पर्यावरण की ग्राउंड सिमुलेशन डिवाइस 27 फरवरी को राष्ट्रीय स्वीकृति पारित कर आधिकारिक तौर पर काम करने लगी।

अंतरिक्ष पर्यावरण का ग्राउंड सिमुलेशन डिवाइस प्रमुख राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी बुनियादी संस्थापन परियोजना है। चीन के हार्पिन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी समूह ने संयुक्त रूप से इसका निर्माण किया। यह डिवाइस कम तापमान, वैक्यूम और विद्युत चुम्बकीय विकिरण जैसे नौ प्रकार के अंतरिक्ष पर्यावरणीय कारकों का व्यापक रूप से अनुकरण कर सकती है। इसलिए इसे भू अंतरिक्ष स्टेशन भी कहा जाता है।

बताया जाता है कि अंतरिक्ष पर्यावरण के ग्राउंड सिमुलेशन डिवाइस के निर्माण का काम वर्ष 2005 से शुरू हुआ। 18 वर्षों के प्रयास के बाद इसे राष्ट्रीय स्वीकृति मिली। पिछले साल टेस्ट रन शुरू होने के बाद इस डिवाइस ने चीन के कई एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुसंधान और प्रमुख राष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशनों के कार्यान्वयन का समर्थन किया और कई ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त किए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम