चीन की नई ऊर्जा प्रणाली का निर्माण तेज हुआ

2024-02-28 16:03:38

नए साल की शुरुआत में, चीन में बड़ी संख्या में नई ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण शुरू हुआ है। कई स्थानों ने नई ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश को सक्रिय रूप से विस्तारित किया है। चीन में नई ऊर्जा प्रणालियों के निर्माण की गति में काफी तेजी आई है।

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शैनान शहर में, 26 फरवरी को, 2.5 लाख किलोवाट फोटोवोल्टिक और भंडारण बिजली उत्पादन परियोजना का आधिकारिक तौर पर निर्माण शुरू हुआ। कुछ दिन पहले, 1 करोड़ किलोवाट से अधिक की स्थापित क्षमता वाला एक बहु-ऊर्जा पूरक व्यापक ऊर्जा आधार चीन के कानसू प्रांत के छिंगयांग शहर में पूरी तरह से शुरू किया गया। चीन के युन्नान प्रांत के लंकांग नदी में हाइड्रो-पवन-सौर बहु-ऊर्जा पूरक स्वच्छ ऊर्जा आधार में, पूरे वर्ष में 32.7 लाख किलोवाट से अधिक की नई ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण शुरू करने की योजना है। ये परियोजनाएं पूरी तरह से चालू होने के बाद, यह ऊर्जा आधार हर साल क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर खाड़ी क्षेत्र और अन्य स्थानों को 6 अरब किलोवाट-घंटे से अधिक स्वच्छ बिजली प्रदान कर सकेगा।

चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में, चीन का राष्ट्रीय नई ऊर्जा निवेश तेजी से बढ़ा और नई ऊर्जा में पूर्ण निवेश की मात्रा वर्ष 2022 की तुलना में 34 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। वर्ष 2024 में, चीन में नई ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश की अच्छी गति बनी रहेगी।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम