जापान समुद्र में परमाणु प्रदूषित पानी छोड़ने का गलत आचरण बंद करे- चीनी विदेश मंत्रालय

2024-02-28 17:18:08

रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को, जापान की टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने समुद्र में फुकुशिमा परमाणु-दूषित जल निर्वहन का चौथा बैच शुरू किया है, जो 17 मार्च तक चलने की उम्मीद है। इसकी लगभग 7,800 टन परमाणु-दूषित जल निर्वहन की योजना है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने उस दिन पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ने इसका दृढ़ता के साथ विरोध किया और जापान से यह गलत आचरण बंद करने का आग्रह किया।

माओ निंग के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं और विरोध को नजरअंदाज करते हुए, जापान ने बिना अनुमति के 23 हज़ार टन से अधिक फुकुशिमा परमाणु-दूषित पानी समुद्र में बहा दिया है। प्रदूषण के खतरे को पूरी दुनिया पर स्थानांतरित करना अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ असंगत और बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।

चीनी प्रवक्ता ने बल देते हुए कहा कि फुकुशिमा परमाणु दूषित पानी का समुद्र में छोड़ा जाना समस्त मानव जाति के स्वास्थ्य, वैश्विक समुद्री पर्यावरण और अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक हितों से संबंधित है। जापान को घरेलू और विदेशी चिंताओं को गंभीरता से ख्याल रखते हुए जिम्मेदार और रचनात्मक रुख अपना कर उन्हें उचित रूप से निपटारा करना चाहिए।

माओ निंग ने यह भी कहा कि चीन जापान से समुद्र में छोड़े जाने वाले परमाणु-दूषित पानी के अपरिवर्तनीय परिणामों को रोकने के लिए पड़ोसी देशों और अन्य हितधारकों की पर्याप्त भागीदारी के साथ एक स्वतंत्र और प्रभावी दीर्घकालिक अंतर्राष्ट्रीय निगरानी व्यवस्था स्थापित करने में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह करता है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम