सभी पक्ष मानव साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय हथियार नियंत्रण व निरस्त्रीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा दें- चीन

2024-02-28 13:20:27

चीनी विदेश मंत्रालय के शस्त्र नियंत्रण विभाग के प्रभारी सुन श्याओबो ने 26 फ़रवरी को जिनेवा में आयोजित निरस्त्रीकरण सम्मेलन की उच्च स्तरीय साप्ताहिक बैठक में भाषण दिया। उन्होंने सभी पक्षों से मानव साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा को बनाए रखने और अंतर्राष्ट्रीय हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सुन श्याओबो ने कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक सुरक्षा स्थिति नई चुनौतियों का सामना कर रही है। सबसे मजबूत सैन्य शक्ति वाले देश ने अपना पूर्ण लाभ पाने के लिए रणनीतिक संतुलन और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है। केवल मानव साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा का पालन करके और एक समान और व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीय और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण की वकालत करके ही हम सुरक्षा दुविधा को तोड़ सकते हैं और अंततः समान जीत के परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

सुन श्याओबो के अनुसार गंभीर अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति का सामना करते हुए, निरस्त्रीकरण सम्मेलन को सक्रिय कदम उठाने चाहिए। पहला, बहुपक्षवाद का पालन करना और सामान्य सुरक्षा हासिल करनी चाहिए। दूसरा, परमाणु निरस्त्रीकरण पर आम सहमति बनाए रखना और परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा देना चाहिये। तीसरा, विकास और सुरक्षा का समन्वय करना और "संबंध-विच्छेद और तोड़ने" का विरोध करना चाहिये। चौथा, अंतर्राष्ट्रीय नियमों के निर्माण को महत्व देना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बाहरी अंतरिक्ष और इंटरनेट जैसी उभरती तकनीकी चुनौतियों का जवाब देना चाहिये। पांचवां, जैविक और रासायनिक क्षेत्रों में संधियों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देना और हथियार नियंत्रण संधि प्रणाली के अधिकार को बनाए रखना चाहिये।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम