कृषि नीतियों से असंतुष्ट यूरोपीय देशों में किसानों ने बड़े पैमाने पर किए विरोध प्रदर्शन

2024-02-27 10:59:52

स्थानीय समयानुसार 26 फरवरी को, यूरोपीय संघ की कृषि नीतियों से असंतुष्ट, बेल्जियम और यूरोपीय संघ के अन्य सदस्य देशों के किसान ट्रैक्टर चलाकर ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के संस्थान के पास एकत्र हुए और लगभग एक महीने में दूसरी बार बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।

उस सुबह, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड समेत यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के हजारों किसानों ने ब्रसेल्स शहर के केंद्र में मुख्य सड़क से यूरोपीय संघ मुख्यालय के पास शुमान चौराहे की ओर 500 से अधिक ट्रैक्टर चलाए। वे यूरोपीय संघ के संस्थान के पास एकत्र हुए। स्थानीय पुलिस ने यूरोपीय संघ के संस्थान के बाहर कंटीले तार और अवरोधक लगा दिए।

प्रदर्शनकारी मॉर्गन ने कहा कि अब वे गुजारा नहीं कर सकते। वे लोगों के लिए खाद्य पदार्थों का उत्पादन करते हैं, लेकिन वे स्वयं जीवित नहीं रह सकते। वे सोमवार से रविवार तक हर दिन खेत पर काम करते हैं और उनकी आय फ्रांस में न्यूनतम मजदूरी के आधे से भी कम है।

बताया जाता है कि इस फरवरी की शुरुआत में, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के 1,000 से अधिक किसानों ने यूक्रेन में आयातित कृषि उत्पादों के लिए कर छूट और अत्यधिक पर्यावरणीय बोझ आदि मुद्दों के विरोध में यूरोपीय संसद के सामने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम