बर्फ उद्योग खेल शक्तिशाली देश के निर्माण में नई गति को प्रेरित करता है

2024-02-26 14:59:41

पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक और शीतकालीन पैरालिंपिक के अवसरों से लाभ उठाकर चीन बर्फ खेल रणनीति को और बढ़ावा देगा। इस सर्दी में, चीन के बर्फ और सांस्कृतिक पर्यटन और बर्फ से जुड़े खेलों की खपत में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। अधिक से अधिक लोग बर्फ खेलों के आकर्षण को महसूस करते हैं और उनमें भाग लेते हैं। खेल शक्तिशाली देश के निर्माण के समर्थन में बर्फ उद्योग की भूमिका तेजी से स्पष्ट हो रही है।

चीन के बर्फ खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ-साथ और बर्फ खेलों के प्रति सामाजिक जागरूकता और ध्यान में वृद्धि के साथ, बर्फ खेलों में भाग लेने वाले जनसंख्या आधार में काफी विस्तार हुआ है, और भौगोलिक और आयु वितरण को भी समृद्ध और अनुकूलित किया जाना जारी है।

चीनी राष्ट्रीय खेल सामान्य प्रशासन द्वारा पेश किये गये आंकड़ों से पता चलता है कि चीन में वर्तमान में 2,452 बर्फ स्थल हैं, और 34.6 करोड़ निवासी बर्फ खेलों में भाग लेते हैं। वसंत त्योहार की आठ दिवसीय छुट्टियों के दौरान 26 राष्ट्रीय स्तर के स्की रिसॉर्ट्स में 28.261 लाख पर्यटक आए। खेल और संबंधित खपत 2.561 अरब युआन तक पहुंच गई, और कुछ स्की रिसॉर्ट्स का राजस्व 346 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

उनके अलावा शीतकालीन सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग के विकास के साथ, हाल के कई वर्षों में, विशेष रूप से इस सर्दी में, चीन के कई स्थानों ने कुछ अद्वितीय सामूहिक बर्फ खेल कार्यक्रम और अनुभव परियोजनाएं शुरू की हैं। जो स्थानीय सांस्कृतिक पर्यटन उपभोग को प्रज्वलित करने के साथ बड़े पैमाने पर बर्फ खेलों का मज़ा और समृद्धि भी बढ़ाता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम