यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान की मांग में कई देश

2024-02-24 16:22:54

यूक्रेन संकट के दो वर्ष बीतने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 23 फरवरी को एक उच्च स्तरीय सार्वजनिक बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न पक्षों ने यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान का आह्वान किया।

उस दिन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रासंगिक प्रस्तावों के आधार पर शांति की तलाश का आह्वान किया।

गुटेरेस ने चेतावनी दी कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के बढ़ने और विस्तार का जोखिम वास्तविक है। यूक्रेन संकट ने भू-राजनीतिक मतभेदों को गहरा कर दिया है, क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ा दिया है। गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन में शांति और सुरक्षा हासिल करने का रास्ता संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना है।

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग च्युन ने बैठक में कहा कि यूक्रेन संकट लंबा, जटिल और विस्तारित होता जा रहा है। यह निंदनीय है कि यह टाली जा सकने वाली त्रासदी इस हद तक विकसित हो गई है और इस पर गहन चिंतन की आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सक्रिय रूप से एक उचित समाधान खोजने, संकट के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने और जल्द से जल्द शांति लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

स्विट्ज़रलैंड, मोज़ाम्बिक, सिएरा लियोन और अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से शांति की तलाश करने का आह्वान किया।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम