चीन के ध्रुवीय अभियानों के तीव्र विकास का प्रतीक है जोंगशान स्टेशन का विकास

2024-02-23 10:26:04

चीन के अंटार्कटिक जोंगशान स्टेशन की स्थापना 26 फ़रवरी, वर्ष 1989 को की गयी। यह अंटार्कटिका में चीन द्वारा स्थापित वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशनों में से एक है। जो अंटार्कटिक सर्कल के भीतर स्थित है और अंटार्कटिक महासागर और महाद्वीप पर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक आदर्श क्षेत्र है।

निरंतर विस्तार और कार्यात्मक सुधार के बाद, जोंगशान स्टेशन अब चीन का सबसे बड़ा अंटार्कटिक अनुसंधान आधार बन गया है। इसका निर्माण क्षेत्र 7400 वर्ग मीटर पहुंच गया। स्टेशन में 18 विभिन्न इमारतें, एक बर्फ प्रयोगशाला और एक ध्रुवीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला शामिल हैं।

जोंगशान स्टेशन में अभियान दल के सदस्यों के काम करने और जीवन बिताने की जरूरतों को पूरा करने के लिये पूरी सुविधाएं प्राप्त हैं। यह प्रत्येक वर्ष 60 ग्रीष्मकालीन अभियान कर्मियों और 25 शीतकालीन अभियान कर्मियों का स्वागत कर सकता है। टीम सदस्यों के कमरों में तापमान उचित है, और इसे पूरे वर्ष 16 से 20 डिग्री पर बनाए रखा जा सकता है। स्टेशन पर पूरी तरह से स्वचालित गर्म और ठंडे पानी की आपूर्ति प्रणाली पूरे वर्ष गर्म और ठंडे पानी की निर्बाध आपूर्ति को पूरा कर सकती है। इसके अलावा, जोंगशान स्टेशन में सीवेज और कचरा उपचार प्रणाली भी है। जनरेटर धुआं उन्मूलन और शोर कम करने वाले उपकरणों से सुसज्जित है, जो जनरेटर के निकास गैस उत्सर्जन को कम कर सकता है और वायुमंडलीय पर्यावरण के प्रदूषण को काफी हद तक रोक सकता है।

गौरतलब है कि इस वर्ष चीन के अंटार्कटिक जोंगशान स्टेशन की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है। 35 वर्षों में इस स्टेशन की वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमताएं और लॉजिस्टिक समर्थन तेजी से विकसित हुई है। वह अब एक ऐसे वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन के रूप में विकसित हो गया है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान, अवलोकन, जीवन, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा आदि कार्यों को एकीकृत करता है, और चीन के अंटार्कटिक अभियान के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करता है। जोंगशान स्टेशन का विकास चीन के ध्रुवीय अभियान के तीव्र विकास का प्रतीक है और इसने चीन के ध्रुवीय अभियान के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम