50 साल बाद फिर से चंद्रमा पर उतरा अमेरिकी चंद्र लैंडर

2024-02-23 17:10:50

अमेरिकी निजी कंपनी "इंट्यूटिव मशीन्स" द्वारा विकसित चंद्र लैंडर "ओडीसियस" पूर्वी अमेरिका के समय के अनुसार 22 फरवरी को चंद्रमा पर उतरा। 50 से अधिक वर्षों के बाद यह पहली बार है जब कोई अमेरिकी अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर उतरा।

नासा ने पुष्टि की कि "ओडीसियस" 22 फ़रवरी को 18 बजकर 23वें मिनट पर चंद्रमा पर उतरा।"ओडीसियस" नासा के विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों और वाणिज्यिक पेलोड को ले जाता है। नासा ने कहा कि ये उपकरण भविष्य में चंद्रमा पर मानव अन्वेषण की तैयारी में मदद करेंगे।

"ओडीसियस" लैंडर एक हेक्सागोनल सिलेंडर है, जो 4 मीटर ऊंचा और 1.57 मीटर चौड़ा है, जिसमें 6 लैंडिंग पैर हैं।

1972 में अपोलो 17 मिशन के बाद पहली बार कोई अमेरिकी अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर उतरा है, और यह भी पहली बार है कि किसी निजी कंपनी ने इस मिशन को पूरा किया है।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम