चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान ने चरणबद्ध परिणाम प्राप्त किए

2024-02-22 12:27:46

अंटार्कटिक में चीन के छिनलिंग स्टेशन का निर्माण पूरा होने के साथ-साथ, चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान ने चरणबद्ध परिणाम प्राप्त किए हैं, और ध्रुवीय वैज्ञानिक अभियान क्षमताओं में सुधार जारी रहा है।

अंटार्कटिका में रॉस सागर में इनेक्सप्रेसिबल द्वीप पर, चीन का पांचवां अंटार्कटिक अनुसंधान स्टेशन, यानी छिनलिंग स्टेशन खोला गया है। फिलहाल निरीक्षण दल के सदस्य आंतरिक सुविधाएं स्थापित कर रहे हैं।

बता दें कि वर्तमान में, चीन ने अंटार्कटिक में छांगछंग स्टेशन, चोंगशान स्टेशन, थाईशान स्टेशन, खुनलुन स्टेशन, छिनलिंग स्टेशन, और आर्कटिक में हुआंग हे स्टेशन, चीन-आइसलैंड-आर्कटिक संयुक्त अनुसंधान स्टेशन का सफलतापूर्ण निर्माण किया है, इन स्टेशनों ने "श्वेलोंग" जहाज, "श्वेलोंग 2" जहाज और "श्वेयिंग 601" फिक्स्ड-विंग विमान के साथ मिलकर ध्रुवीय भूमि-समुद्र-वायु सर्वांगीण त्रि-आयामी निरीक्षण प्रणाली स्थापित की है।

वैज्ञानिक अभियानों के हार्डवेयर स्तर में निरंतर सुधार के अलावा, चीन के चल रहे 40वें अंटार्कटिक अभियान ने ध्रुवीय ग्लेशियोलॉजी,समुद्र विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में भी कई महत्वपूर्ण परिणाम हासिल किए हैं।

(श्याओथांग)

रेडियो प्रोग्राम