चीन और कांगो गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ पर दोनों राष्ट्रपतियों का बधाई संदेश

2024-02-22 14:18:23

चीनी राष्ट्रपति शीचिनफिंग और कांगो गणराज्य (ब्राज़ाविल) के राष्ट्रपति डेनिस ससौ न्गुएस्सो ने 22 फरवरी को एक दूसरे को संदेश भेजकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

अपने बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कांगो के बीच दोस्ती मजबूत है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 60 सालों में दोनों देशों ने हमेशा ईमानदारी से सहयोग किया है, हाथ से हाथ मिलाकर विकास किया है, राजनीतिक रूप से आपसी विश्वास वाले अच्छे दोस्त, और उभय जीत वाले आर्थिक सहयोग के साथ अच्छे भागीदार बने हैं।

शी ने कहा कि हाल के वर्षों में, दोनों देशों ने लगातार आदान-प्रदान किया है, राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करना जारी रखा है, और व्यावहारिक सहयोग में लगातार प्रगति की है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ हुआ है। यह चीन-अफ्रीका मैत्रीपूर्ण सहयोग की भावना का एक ज्वलंत प्रतिबिंब है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि वह चीन-कांगो संबंधों के विकास को उच्च महत्व देते हैं, और राष्ट्रपति ससौ के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ को एक नए शुरुआती बिंदु के रूप में लेते हुए, चीन-कांगो व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी के अर्थ को समृद्ध करना जारी रखेंगे, और एक उच्च स्तरीय चीन-अफ्रीका साझा भविष्य समुदाय का निर्माण करेंगे।

वहीं, राष्ट्रपति ससौ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि कांगो और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 60 सालों में दोनों देशों के लोग हमेशा एकजुट और मैत्रीपूर्ण रहे हैं, शांति, न्याय और समृद्धि की आम खोज का पालन करते हुए कांगो-चीन व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी के तेजी से विकास को बढ़ावा देते हैं। दोनों पक्षों ने आपसी विश्वास, आपसी लाभ और उभय जीत के आधार पर व्यापक सहयोग किया है और सार्थक परिणाम प्राप्त किए हैं।

ससौ ने यह भी कहा कि वह कांगो और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण सहकारी संबंधों को और मजबूत करना और गहरा करना चाहते हैं, ताकि उच्च स्तरीय साझा भविष्य वाले चीन-अफ्रीका समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक योगदान दे सकें।

(श्याओथांग)

रेडियो प्रोग्राम