लालटेन समारोह से रोशन हुआ रात का आकाश

2024-02-22 12:03:15

24 फरवरी को, चीनी चंद्र पंचांग का पारंपरिक लालटेन त्योहार यानी युआनश्याओ महोत्सव मनाया जाएगा। चीनी भाषा में, युआन (Yuan) का मुतलब है शुरुआत, जबकि श्याओ (Xiao) का मतलब है रात। युआनश्याओ का मुतलब है नए साल की पहली पूर्णिमा की रात। इस रात से, चीन में चंद्रमा पश्चिम की ओर चलने की शुरुआत करता है, वसंत पृथ्वी पर लौट आता है, सब कुछ पुनर्जीवित हो जाता है और फूल खिलने लगते हैं। यह दिन चीनी वसंत महोत्सव रीति-रिवाजों में आखिरी महत्वपूर्ण त्यौहार है और लालटेन जलाने की प्रथा है, इसलिए जिसे "लालटेन महोत्सव" के नाम पर कहा जाता है।

चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार, हर साल पहले चंद्र माह के 15वें दिन की रात, चमकीला चांद आकाश में पूरा दिखाई देता है और ज़मीन पर हज़ारों रंग-बिरंगी लालटेनें होती हैं। लोग चावल के लड्डू खाते हैं, लालटेन समारोह में भाग लेते हुए विभिन्न आकारों और रंगों के सुंदर लालटेनों का आनंद लेते हैं, लालटेनों पर लिखी पहेलियों का अनुमान लगाते हैं और ड्रैगन लालटेन नृत्य करते हैं। लालटेन महोत्सव में जमावड़ा, जीवंतता और जश्न का माहौल लोगों की एकजुट, समृद्ध, खुशहाल और परिपूर्ण जीवन की इच्छाओं एवं प्रार्थनाओं को व्यक्त करता है।

लालटेन समारोह आयोजित करने की परंपरा की शुरुआत चीन के थांग राजवंश में हुई थी। वर्तमान तक, चीन के लालटेन समारोह ने 2,000 से अधिक वर्षों के विकास का अनुभव किया है। वे न केवल एक मजबूत उत्सव का माहौल बनाते हैं, बल्कि चीनी लोगों के जीवन में आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करने व रोमांस को आगे बढ़ाने के आदर्शों को सौंपता है। चीनी लूंग वर्ष (ड्रैगन वर्ष) के वसंत महोत्सव के दौरान, संस्कृति और पर्यटन के नए व्यवसाय प्रारूपों में एकीकरण को प्रदर्शित करने के लिए "संस्कृति+त्योहार+प्रौद्योगिकी+मनोरंजन" के रूप का उपयोग करते हुए, पूरे चीन में नए साल के विभिन्न और सुंदर लालटेन समारोह शुरू किए गए हैं। चीन की उत्कृष्ट लोक संस्कृति को विरासत में लेने, उत्सव का माहौल बनाने और लोगों के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध करने के साथ, वे सांस्कृतिक पर्यटन उपभोग में नई संभावनाएं जारी करना जारी रखते हैं।

इस वर्ष वसंत महोत्सव के दौरान, चीन भर में लालटेन समारोह युवाओं के लिए नए "चेक-इन स्थान" बने हैं। चीन के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म सीट्रिप के आंकड़ों के मुताबिक, चीनी लूंग वर्ष के वसंत महोत्सव के लालटेन समारोह के लिए खोज मात्रा पिछले साल की तुलना में दो गुनी हो गई। देश में सबसे लोकप्रिय लालटेन महोत्सव में हूपेई प्रांत के वुहान में गार्डन एक्सपो लालटेन समारोह, थ्येनचिन शहर के वॉटर पार्क में "चिनथ्साई लैंटर्न फेस्टिवल", च्यांग्सू प्रांत के नानजिंग शहर में आयोजित छिनह्वेइ नदी लालटेन समारोह, शांगहाई शहर में य्वीयुआन लालटेन समारोह, शैनशी प्रांत के शीआन शहर में आयोजित सिटी वॉल लालटेन समारोह और डामिंग पैलेस शांगयुआन लालटेन समारोह आदि शामिल हैं। विभिन्न स्थानों में लालटेन समारोह बहुत रंगीन और शानदार होते हैं, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

राष्ट्रीय प्रवृत्तियों, स्थानीय संस्कृति, त्योहार संस्कृति, पारंपरिक लोक रीति-रिवाजों, तकनीकी संपर्क और मनोरंजन आदि विभिन्न तत्वों के साथ जैविक संयोजन चीन के कई स्थानों में लालटेन समारोह की विशेषता है। पूर्वोत्तर चीन के शेनयांग शहर में आयोजित 2024 शेनयांग वसंत महोत्सव लालटेन समारोह राष्ट्रीय प्रवृत्ति तत्वों और साइबर शैली को जोड़कर पांच प्रमुख खंड बनाता है। प्रत्येक खंड आपस में जुड़ा हुआ है और एक-दूसरे की प्रतिध्वनि करता है। यह पूर्वोत्तर चीन की संस्कृति का अनुभव करने और बर्फ वाली मनोरंजन परियोजनाओं का अनुभव करने के लिए पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करता है। चीन के शानतोंग प्रांत के त्सीपो शहर में आयोजित 2024 त्सीपो लालटेन समारोह एक ऐसा मॉडल पहली बार रूप से अपनाता है, जो बड़े पैमाने पर लालटेन को प्रदर्शन के गहन अनुभव के साथ जोड़ता है। वहीं, मध्य चीन के हनान प्रांत की राजधानी चंगचो में आयोजित 2024 चंगचो लालटेन समारोह के लेआउट में कई तत्व केंद्रीय चीनी संस्कृति के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं, जैसे प्राचीन दंतकथा में दयाउ का बाढ़ नियंत्रण, सोंगयांग अकादमी, शाओलिन मंदिर आदि हैं।

इसके अलावा, चीन के कई स्थानों पर पर्यटकों को लालटेन समारोह में भाग लेने के लिए हानफू जैसी चीनी पारंपरिक पोशाक पहनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर्यटक लालटेन समारोह लेआउट का हिस्सा बनते हैं। लालटेन समारोह के स्थल में घूमने वाले पर्यटकों को ऐसा महसूस होता है, जैसे वे प्राचीन चीन की यात्रा कर रहे हैं और खुद को लालटेन समारोह व पारंपरिक चीनी संस्कृति के अनुभव में डुबो रहे हैं।

स्थानीय विशिष्टताओं का आनंद लेने और पर्यटकों को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत उत्पादन का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करने के लिए लालटेन समारोह में एक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत स्थल भी जोड़ा गया है। इस वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, चीनी पर्यटकों के लिए वसंत महोत्सव के रीति-रिवाज का अनुभव करने की यात्रा भी सबसे लोकप्रिय यात्रा विषय है। विभिन्न रूपों में लोकप्रिय बने हुए लालटेन समारोह जो लूंग वर्ष के वसंत महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक पर्यटन की खपत को और अधिक "गर्म" बना दिये हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम