चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्ता पेरिस में आयोजित हुई

2024-02-21 10:45:35

20 फरवरी को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार इमैनुएल बोना के साथ 25वीं चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

वार्ता में बोना ने कहा कि फ्रांस-चीन रणनीतिक संचार उपयोगी रहा है और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान से सार्थक परिणाम मिले हैं। फ्रांस फ्रांस-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है और एक-चीन की नीति का पालन करता है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय अराजकता और भू-राजनीतिक संघर्षों का सामना करते हुए, फ्रांस चुनौतियों का समाधान करने और वैश्विक शासन में सुधार के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।

उधर, वांग यी ने कहा कि चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 60 सालों में, आपसी विश्वास मजबूत होता रहा है, सर्वसम्मति का लगातार विस्तार हुआ है, और दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से स्थिर हुए हैं। भविष्य में, दोनों पक्षों को एक साथ दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा पहुंची रणनीतिक सहमति का मार्गदर्शन करते हुए अधिक स्थिर और गतिशील चीन-फ्रांस व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाना, चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के विकास में अधिक योगदान देना और विश्व शांति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

इसके अलावा, वांग यी ने यह भी कहा कि चीन और फ्रांस के बीच प्रमुख मुद्दों पर समान रुख है। चीन फ्रांस के साथ रणनीतिक संचार को मजबूत करने, अधिक आम सहमति बनाने, एकता और सहयोग को मजबूत करने, वैश्विक चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षाओं का अधिक सक्रिय रूप से जवाब देना चाहता है।

इस दौरान, दोनों पक्ष जलवायु परिवर्तन जलवायु परिवर्तन से निपटने, जैव विविधता की रक्षा, सतत विकास, कृषि और खाद्य उत्पाद, स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा अनुसंधान और विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एयरोस्पेस, वन कार्बन सिंक आदि क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने शांति और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी गहन संवाद किया। दोनों इस बात पर सहमत हुए कि बहुध्रुवीयता शांति और स्थिरता के लिए अपरिहार्य है और वे रणनीतिक समन्वय को मजबूत करना जारी रखेंगे।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम