चीन-फ्रांस संबंधों के नए विकास की अच्छी शुरुआत है वांग यी की फ्रांस यात्रा: चीनी विदेश मंत्रालय

2024-02-21 16:59:11

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 21 फ़रवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी की फ्रांस की यात्रा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री वांग यी की यात्रा चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन और फ्रांस के बीच पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। यह चीन-फ्रांस संबंधों की रणनीतिक प्रकृति को दर्शाती है और चीन-फ्रांस संबंधों के नए विकास के लिए एक अच्छी शुरुआत बनाती है। यह यात्रा पूरी तरह सफल रही।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इस वर्ष चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। विदेश मंत्री वांग यी की यात्रा चीन-फ्रांस रणनीतिक संचार को और गहरा करती है और आपसी राजनीतिक विश्वास को मज़बूत करती है। दोनों पक्ष व्यावहारिक सहयोग और लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार करेंगे, संयुक्त रूप से चीन-यूरोप संबंधों और आज की दुनिया के लिए एक स्थिर शक्ति बनने के लिए मिलकर काम करेंगे।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन और फ्रांस दोनों प्रमुख स्वतंत्र देश, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और बहु-ध्रुवीय दुनिया में महत्वपूर्ण ताकतें हैं, और प्रमुख मुद्दों पर समान रुख़ रखते हैं। फ्रांस का विचार है कि वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करते हुए फ्रांस रणनीतिक स्वतंत्रता का पालन करता है और चीन के साथ रणनीतिक समन्वय को मज़बूत करना और वैश्विक प्रशासन में सुधार करना चाहता है। फ्रांस साझेदारी की स्थिति का पालन करने और प्रभावी सहयोग को मजबूत करने में यूरोप और चीन का समर्थन करता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम