विश्व बैंक के साथ सहयोग को गहरा करना जारी रखना चाहता है चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

2024-02-21 17:02:38

 

चीन विश्व बैंक के साथ सहयोग को गहरा करना और वैश्विक गरीबी उन्मूलन और विकास कार्य में सकारात्मक योगदान देना चाहता है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 21 फरवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

   20 तारीख को, विश्व बैंक ने चीन के निर्यात-आयात बैंक के उपाध्यक्ष चांग वनछ्याई को विश्व बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। चीनी प्रवक्ता ने संबंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीन इस नियुक्ति का स्वागत करता है।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा विकासशील देश है और विश्व बैंक दुनिया की सबसे बड़ी बहुपक्षीय विकास संस्था है। पिछले 40 वर्षों में, दोनों पक्षों ने घनिष्ठ विकास साझेदारी स्थापित की है और उपयोगी सहयोग किया है। चीन सुधारों के माध्यम से विकास उद्देश्यों और संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने के लिए विश्व बैंक का समर्थन करता है, ताकि विकासशील देशों को सतत् विकास हासिल करने और वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने में उस की मदद की जा सके।

(वनिता)

 

रेडियो प्रोग्राम