फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वांग यी से मुलाकात की

2024-02-21 10:44:26

20 फरवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों ने मजबूत आपसी विश्वास और सच्ची मित्रता स्थापित की है, जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग के विकास की दिशा आगे बढ़ी है और दुनिया पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा है। इस वर्ष चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है, दोनों देशों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए उपयोगी अनुभवों और सफल प्रथाओं को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि चीन-फ्रांस संबंधों की अगले 60 वर्षों की योजना संयुक्त रूप से बनायी जा सके।

वांग यी का कहना है कि चीन और फ्रांस के बीच व्यावहारिक सहयोग से दोनों देशों के लोगों को महत्वपूर्ण लाभ मिला है। चीन उच्च-गुणवत्ता वाले विकास का पालन करते हुए उच्च-स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देता है और फ्रांस सहित दुनिया भर के देशों के लिए अपना बाजार खोलना जारी रखेगा। आशा है कि फ्रांस भी फ्रांस में चीनी कंपनियों के लिए एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कारोबारी माहौल बनाएगा और सकारात्मक, स्थिर और दीर्घकालिक उम्मीदें प्रदान करेगा।

उधर, मैक्रों ने कहा कि वह इस साल उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की तैयारी के लिए चीन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और उम्मीद है कि दोनों पक्ष फ्रांस-चीन रणनीतिक वार्ता के अवसर का लाभ उठाते हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके बीच पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को लागू करेंगे और एक दीर्घकालिक और घनिष्ठ फ्रांस-चीन संबंधों का निर्माण करेंगे।

मैक्रों ने कहा कि फ्रांस एक-चीन की नीति का पालन करता है। वैश्विक चुनौतियों के सामने, फ्रांस रणनीतिक स्वतंत्रता का पालन करता है और संयुक्त रूप से शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए चीन के साथ रणनीतिक समन्वय को मजबूत करने का इच्छुक है।

वांग यी ने और कहा कि दोनों प्रमुख स्वतंत्र देशों, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों और बहु-ध्रुवीय दुनिया में महत्वपूर्ण ताकतों के रूप में, चीन और फ्रांस को रणनीतिक समन्वय को मजबूत करना, रणनीतिक सहयोग को गहरा करना और वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में योगदान देना चाहिए। चीन को उम्मीद है कि फ्रांस चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा, आपसी विश्वास बढ़ाएगा, हितों के एकीकरण को बढ़ावा देगा और संयुक्त रूप से आज की दुनिया में एक स्थिर शक्ति के रूप में काम करेगा।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम