हुआंगयेन द्वीप और उसके आसपास के जल क्षेत्र पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है:चीनी विदेश मंत्रालय

2024-02-19 18:12:35

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 19 फरवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में हुआंगयेन द्वीप के संबंध में फिलीपीनी अधिकारियों द्वारा दिए गए बयानों का खंडन किया और दोहराया कि हुआंगयेन द्वीप और उसके आसपास के जल क्षेत्र पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है।

   रिपोर्ट के अनुसार फिलीपीनी मत्स्य पालन और जलीय संसाधन ब्यूरो के प्रवक्ता ने 17 तारीख को कहा कि चीनी मछुआरे हुआंगयेन द्वीप पर साइनाइड का उपयोग कर रहे हैं, जो फिलिपिनी मछुआरों के पारंपरिक मछली पकड़ने के मैदान को जानबूझकर नष्ट किया गया।

   इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस का संबंधित बयान पूरी तरह से हवा में बनाया गया है। चीनी सरकार पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण और मत्स्य संसाधन संरक्षण को बहुत महत्व देती है और अवैध मछली पकड़ने की कार्यवाहियों पर सख्ती से रोक लगाती है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम