तिब्बत में 14 कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क निर्मित

2024-02-19 13:04:16

हाल ही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से मिली खबर के अनुसार, शान्नान शहर की त्सानांग काउंटी में पठारी जैविक फल और सब्जी कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क को हाल में स्वायत्त प्रदेश स्तरीय कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क के रूप में प्रमाणित किया गया है। अब तक, पूरे तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्कों की संख्या 14 तक पहुंच गई है, जिनमें 10 स्वायत्त प्रदेश स्तर के और 4 राष्ट्रीय स्तर के पार्क शामिल हैं।

बताया गया है कि 20 से अधिक वर्षों के विकास के बाद, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्कों की संख्या और पैमाने में काफी वृद्धि हुई है। 14 कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क न केवल तिब्बत के मुख्य कृषि क्षेत्रों को कवर करते हैं, बल्कि पठारी कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों के परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण मंच भी बनाते हैं, जो क्षेत्रीय ग्रामीण आर्थिक और सामाजिक विकास, और आधुनिक कृषि व पशुपालन के विकास को बढ़ावा देता है।

उदाहरण के तौर पर ल्हासा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क को लें। पार्क की स्थापना साल 2003 में हुई। यह राष्ट्रीय कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क की दूसरी खेप में एक ही नहीं, तिब्बत में पहला राष्ट्रीय कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क भी है। सभी स्तरों पर विभिन्न प्रकार की विज्ञान और प्रौद्योगिकी परियोजनाओं पर भरोसा करते हुए, इस पार्क ने पूरे तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की 58 काउंटियों में फसलों, बागवानी, पशुधन और मुर्गीपालन, नई चारा किस्मों और नई प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन और प्रचार, किसानों और चरवाहों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, वैज्ञानिक और तकनीकी गरीबी उन्मूलन, वैज्ञानिक और तकनीकी परामर्श सेवाएं चलायी हैं, जिनका विकिरण क्षेत्रफल पूरे स्वायत्त प्रदेश का 79.45 प्रतिशत है।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी संबंधित व्यक्ति ने कहा कि भविष्य में, वे कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्कों के लिए समर्थन बढ़ाना जारी रखेंगे। साथ ही पार्कों के बीच सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे, और पार्कों के समग्र स्तर और प्रभाव में और सुधार करेंगे।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम