चीन में हो रहा है ऑटोमोटिव आपूर्ति का तेज विकास

2024-02-19 11:19:07

34वीं चीन अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव आपूर्ति प्रदर्शनी (सीआईएएसीई) 28 फरवरी से 2 मार्च तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगी। इसकी स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी, जो चीन में ऑटोमोटिव आपूर्ति के विषय पर सबसे बड़ी प्रदर्शनी है।

ऑटोमोटिव आपूर्ति कार संशोधन, कार सौंदर्य और कार सजावट जैसे क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले संबंधित उत्पाद हैं। ऑटोमोटिव आपूर्ति व्यवसाय का विकास सबसे पहले यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों में शुरू हुआ। चीन में निजी कारों की संख्या बढ़ने के चलते ऑटोमोटिव आपूर्ति की जरूरत भी सामने आई।

विश्व ऑटोमोटिव उद्योग के विकास के साथ ऑटोमोटिव आपूर्ति व्यवसाय का भी तेज विकास कायम रहा। बुद्धिमान ऑटोमोटिव आपूर्ति न सिर्फ ड्राइविंग अनुभव में सुधार कर सकती है, बल्कि ड्राइविंग की सुरक्षा भी बढ़ाती है। उधर, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा की बचत ऑटोमोटिव आपूर्ति व्यवसाय के विकास का रूझान भी बना। पर्यावरण के अनुकूल कार आपूर्ति लोकप्रिय होने लगी।

ऑटोमोटिव आपूर्ति ऑटोमोबाइल उद्योग का एक भाग होने के नाते बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अब चीन में संबंधित वितरण कंपनियों की संख्या एक लाख से अधिक है। अनुमान है कि वर्ष 2025 में चीन में ऑटोमोटिव आपूर्ति के बाजार का पैमाना 21 खरब 20 अरब युआन तक पहुंचेगा।

ऑटोमोटिव आपूर्ति व्यवसाय का तेज विकास हो रहा है। इसके बाजार का पैमाना भी लगातार बढ़ रहा है। भविष्य में उपभोग की बड़ी निहित शक्ति होगी। इस व्यवसाय के विकास की बड़ी संभावना है। ऑटोमोबाइल बाजार के विकास और प्रौद्योगिकी में सुधार पर निर्भर रहते हुए ऑटोमोटिव आपूर्ति व्यवसाय का तेज विकास कायम रहेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम