वांग यी ने यूक्रेन संकट पर चीन का रुख बताया

2024-02-18 16:37:33

स्थानीय समय के अनुसार 17 फ़रवरी को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थाई कमेटी के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने "चीन सत्र" में मुख्य भाषण दिया और सवालों के जवाब दिये।

   बुडापेस्ट ज्ञापन पर चीन के विचार और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चीन के रूख के बारे में सवालों का जवाब देते हुए वांग यी ने कहा कि चीन बुडापेस्ट ज्ञापन पर हस्ताक्षरकर्ता नहीं था, लेकिन चीन ने एक सरकारी बयान के माध्यम से ज्ञापन को मान्यता दी। चीन की परमाणु नीति परमाणु हथियार संपन्न देशों में सबसे स्पष्ट और सबसे उन्नत है, जिसमें परमाणु हथियारों का उपयोग करने वाला पहला देश न होना और यूक्रेन सहित किसी भी गैर-परमाणु देश पर परमाणु हथियारों का उपयोग न करना शामिल है। यूक्रेन संकट के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बताया कि परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं किया जा सकता है और परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता है, विभिन्न पक्षों को संयुक्त रूप से परमाणु सामग्री और सुविधाओं की सुरक्षा की रक्षा करनी चाहिए। चीन ने अपनी प्रतिबद्धताओं और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा किया है।

   वांग यी ने जोर देते हुए कहा कि चीन यूक्रेन संकट का निर्माता नहीं है, न ही वह कोई पक्ष है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए, विभिन्न देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, संकटों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अनुकूल सभी प्रयासों का समर्थन किया जाना चाहिए। यह यूक्रेन मुद्दे पर चीन का आधिकारिक रूख और मौलिक अनुपालन है। इस उद्देश्य से, चीन शांति वार्ता को बढ़ावा देने और शांति बहाल करने में सकारात्मक भूमिका निभाने पर कायम है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम