थाईवान जलडमरूमध्य में तथाकथित निषिद्ध या प्रतिबंधित जल क्षेत्र नहीं है:जू फंल्येन

2024-02-18 15:19:19

सीपीसी केंद्रीय समिति के थाईवान कार्यालय के प्रवक्ता जू फंल्येन ने कहा कि 14 फरवरी को चीन के थाईवान प्रांत ने हिंसक तरीके से एक चीनी मछली पकड़ने वाली नाव को खदेड़ दिया, जिसमें दो मछुआरों की मौत हो गई। इस घटना से चीनी समाज के सभी वर्गों में तीव्र आक्रोश उत्पन्न हुआ और  लोगों की भावनाओं को गंभीर ठेस पहुंची।

उन्होंने कहा कि थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारे एक चीन है। थाईवान चीन का अभिन्न अंग है। थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर मछुआरे प्राचीन काल से श्याजिन सागर के पारंपरिक मछली पकड़ने के मैदान में काम करते हैं। वहाँ कभी भी कोई तथाकथित निषिद्ध या प्रतिबंधित जल क्षेत्र नहीं है। मुख्यभूमि चीन थाईवान के लोगों के प्रति सद्भावना से भरा है, लेकिन मछुआरों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए थाईवान की उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं कर सकता। थाईवान को जहाज़ और लोगों को जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए, सच्चाई का पता लगाना चाहिए और ज़िम्मेदार लोगों से गंभीरता से निपटना चाहिए, और पीड़ितों के परिवारों और दोनों तरफ के चीनी लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम