पूर्व थाई प्रधान मंत्री को पेरोल दी गई

2024-02-18 15:17:53

थाईलैंड के पूर्व प्रधान मंत्री थाकसिन चिन्नावत को 18 फरवरी को पेरोल पर रिहा कर दिया गया। थाकसिन का बैंकॉक के थाई पुलिस अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अपनी सज़ा काट रहे हैं। उस दिन सुबह 6 बजे, शिन्ह्वा समाचार एजेंसी के पत्रकारों ने उन्हें कार में अस्पताल से बाहर निकलते देखा।

13 फरवरी को थाईलैंड के न्याय मंत्री तावी सोडसॉन्ग ने कहा कि इस महीने में कुल 930 कैदियों को पेरोल की मंज़ूरी दी गई थी और थाकसिन उनमें से एक थे। थाकसिन की पेरोल का कारण यह है कि वह 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और 6 महीने से अधिक समय जेल में काट चुके हैं। थाईलैंड के प्रधान मंत्री सेथा थाविसिन ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि थाकसिन को प्रासंगिक कानूनों और विनियमों के अनुसार पेरोल दिया गया था।

गौरतलब है कि 74 वर्षीय थाकसिन ने 2001 से 2006 तक थाईलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। 2006 में सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद वह लंबे समय तक विदेश में निर्वासन में थे। थाकसिन पर लॉटरी धोखाधड़ी मामलों और अवैध बैंक ऋण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।

अगस्त 2023 में, थाकसिन थाईलैंड लौट आए और पुलिस ने उन्हे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, थाकसिन को 8 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से, उन्हे सज़ा के दूसरे दिन इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उसी साल सितंबर में थाईलैंड के राजा ने थाकसिन की सज़ा घटाकर एक साल कर दी।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम