वांग यी 60वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे और स्पेन व फ्रांस की यात्रा करेंगे

2024-02-15 16:21:41

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 15 फरवरी को यह घोषणा की कि म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष क्रिस्टोफ़ ह्यूसगेन, स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार बोने के निमंत्रण पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी 16 से 21 फरवरी तक 60वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे "चीन विशेष" कार्यक्रम में भाषण देंगे, सम्मेलन के प्रमुख मुद्दों के आधार पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चीन के रूख पर प्रकाश डालेंगे और स्पेन व फ्रांस की यात्रा करेंगे, फ्रांस में चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्ता में भाग लेगें।

   चीनी प्रवक्ता ने 15 तारीख को संबंधित सवालों का जवाब दिया और कहा कि म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन महत्वपूर्ण वैश्विक प्रभाव वाली अंतर्राष्ट्रीय रणनीति और सुरक्षा नीति पर एक वार्षिक मंच है। चीन ने कई मौकों पर इस में भाग लेने के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों को भेजा है। वांग यी इस वर्ष के सम्मेलन में भाग लेंगे, मानव जाति के साझा भाग्य समुदाय के निर्माण और एक समान और व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीयता की वकालत पर चीन रूख पर प्रकाश डालेंगे।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण देश और चीन का सर्वांगीण रणनीतिक भागीदार है। लगभग छह वर्षों के बाद यह चीनी विदेश मंत्री की एक बार फिर स्पेन की यात्रा है। दोनों पक्ष इसे बहुत महत्व देते हैं।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन और फ्रांस दोनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और प्रमुख स्वतंत्र देश हैं। इस वर्ष चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। विदेश मंत्री वांग यी की फ्रांस यात्रा इस साल चीन और फ्रांस के बीच पहली महत्वपूर्ण यात्रा है। वांग यी फ्रांसीसी पक्ष के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार बोने के साथ एक नया दौर चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्ता का आयोजन करेंगे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम