कृषि प्रौद्योगिकी उपकरणों के विकास में तेजी लाता चीन

2024-02-14 18:57:46

चीन में कृषि व ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2023 में बीज उद्योग पुनरोद्धार कार्रवाई में चरणबद्ध परिणाम प्राप्त हुए हैं, और कृषि मशीनरी व उपकरणों में भी सफलता हासिल हुई। प्रौद्योगिकी व उपकरण समर्थन में लगातार वृद्धि हो रही है, और आधुनिक कृषि का निर्माण ठोस रूप से उन्नत हुआ है।

  कृषि व ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के संबंधित विभागों के प्रभारी व्यक्ति के अनुसार, वर्ष 2023 में चीन की कृषि जर्मप्लाज्म संसाधनों की राष्ट्रीय जनगणना पूरी हुई, जिसमें 5 लाख 30 हजार से अधिक नए जर्मप्लाज्म संसाधन एकत्र किए गए हैं। कृषि मशीनरी व उपकरण में भी सफलता हासिल हुई। 320-हॉर्सपावर के लगातार परिवर्तनशील गति वाले ट्रैक्टर,माउंटेन कॉर्न सीडर्स और अन्य मशीनें बड़े पैमाने पर उत्पादन में लगाई जा रही हैं।

हाल ही में प्रसारित 2024 के नंबर 1 केंद्रीय दस्तावेज़ में कृषि प्रौद्योगिकी व उपकरण समर्थन को मजबूत करने, तत्काल आवश्यक उत्कृष्ट किस्मों के चयन और कृषि मशीनरी की पहचान के लिए एक "हरित चैनल" खोलने का प्रस्ताव दिया गया है।

(अंजलि)

रेडियो प्रोग्राम