2023 में उम्मीद से अधिक रही रूस की आर्थिक वृद्धि:पुतिन

2024-02-13 15:46:05

12 फरवरी को रूसी राष्ट्रपति की वेबसाइट की ख़बर के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस दिन आर्थिक मुद्दों पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही कि 2023 में रूस के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 3.6% की वृद्धि हुई, जो पहले की अपेक्षा से अधिक है।

पुतिन ने कहा कि ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल रूस की आर्थिक वृद्धि वैश्विक औसत से अधिक रही। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पहले भविष्यवाणी की थी कि 2023 में वैश्विक आर्थिक विकास दर 3% होगी।

रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय के पूर्वानुमान के अनुसार, 2024 में रूस की जीडीपी 2.3% बढ़ेगी।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम