कई देशों में मनाया गया ड्रैगन स्प्रिंग फेस्टिवल

2024-02-13 16:53:05

  

हाल के दिनों में, विदेशों में चीनी निवासियों और दुनिया भर के लोगों ने पारंपरिक चीनी संस्कृति की खुशी व उत्सव के माहौल का अनुभव करने के लिए विभिन्न चीनी नव वर्ष समारोह आयोजित किए।

 11 फरवरी को ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना के गोल्डन हॉल में चीनी ड्रैगन वर्ष मनाने के लिए 2024 चीनी नव वर्ष संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विएना फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा और चाइना सेंट्रल ओपेरा हाउस ने संयुक्त रूप से मोज़ार्ट और स्ट्रॉस जैसे पश्चिमी संगीत गुरुओं के साथ-साथ "स्प्रिंग फेस्टिवल ओवरचर" और "बटरफ्लाई लवर्स" जैसे चीनी क्लासिक्स के कार्यों का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया।

रूस के व्लादिवोस्तोक में 10 फ़रवरी को सिटी सेंटर स्क्वायर में पहला चीनी नव वर्ष समारोह आयोजित किया गया, जिसे देखने के लिए बहुत से नागरिक आकर्षित हुए। किगोंग,चाय चखना,पतंग उड़ाना आदि अनुभव गतिविधियाँ सबसे अधिक लोकप्रिय थीं।

जर्मनी के हैम्बर्ग और उत्तरी जर्मन क्षेत्र में चीनी समुदायों ने हाल ही में एक स्प्रिंग फेस्टिवल पार्टी आयोजित की, जिसमें ड्रैगन और शेर नृत्य, बच्चों के कोरस, मार्शल आर्ट प्रदर्शन आदि कार्यक्रम शामिल थे... कार्यक्रम मंत्रमुग्ध कर देने वाले थे जिन्हे दर्शकों की प्रशंसा मिली।

इसके अलावा, पोलैंड,क्रोएशिया, रोमानिया,ट्यूनीशिया, जॉर्डन, फ्रांस, जापान, दक्षिण अफ्रीका, लक्ज़मबर्ग,काहिरा और अन्य देशों ने भी दुनिया भर में चीनी संस्कृति का प्रसार करने के लिए नए साल का जश्न मनाया।

(अंजलि)

रेडियो प्रोग्राम