इस साल जनवरी का महीना रहा सबसे गर्म :WMO

2024-02-10 16:32:34

 

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 9 फरवरी को यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि इस साल तापमान लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है और इस साल जनवरी महीने में गर्मी रिकार्ड स्तर पर थी।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा कि यह इसी अवधि में उच्चतम तापमान वाला लगातार आठवां महीना था, और समुद्र की सतह का तापमान भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहा है।

कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के अनुसार, जनवरी में सतह का औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक काल (1850 से 1900) की इसी अवधि के औसत तापमान से 1.66 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा, इस साल जनवरी में तापमान 1991 से 2020 की समान अवधि के औसत तापमान से 0.70 डिग्री सेल्सियस अधिक था, और जनवरी 2020 में दर्ज किए गए सबसे गर्म तापमान से 0.12 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम