रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के साथ पकड़े गए 100 सैनिकों के आदान-प्रदान की घोषणा की

2024-02-09 10:33:45

रूसी रक्षा मंत्रालय ने 8 फरवरी की शाम को घोषणा की कि बातचीत के माध्यम से, यूक्रेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में हिरासत में लिए गए 100 रूसी सैनिकों को रूस वापस कर दिया गया। बदले में रूस ने 100 यूक्रेनी सैनिकों को यूक्रेन को सौंप दिया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उस दिन रूस और यूक्रेन के बीच पकड़े गए कर्मियों का आदान-प्रदान संयुक्त अरब अमीरात की मानवीय मध्यस्थता के तहत किया गया ।

इस वर्ष की शुरुआत से, रूस और यूक्रेन ने कई बार पकड़े गए सैनिकों का  आदान-प्रदान किया हैं।

(आशा)

 

रेडियो प्रोग्राम