केन्या की मुख्य इमारतों पर वसंत त्योहार से जुड़े लाइट शो आयोजित

2024-02-09 16:14:58

चीन का परंपरागत वसंत त्योहार आ रहा है। केन्या की राजधानी नैरोबी की कई अहम इमारतों पर 8 फरवरी को लाइट शो आयोजित हुआ। इससे विदेशों में रह रहे चीनियों, प्रवासी चीनियों और विदेशी दोस्तों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दी गईं।

पूर्वी अफ्रीका की सबसे ऊंची इमारत नैरोबी वैश्विक व्यापार केंद्र की बाहरी दीवार पर चाइना मीडिया ग्रुप के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का शुभंकर दिखाया गया। रात के वक्त रोशनी नैरोबी शहर के आकाश में चमकती है, जिससे केन्या के लोगों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं पहुंचाई गईं।

उसी दिन पूर्वी अफ्रीका के सबसे बड़े सिटी कॉम्प्लेक्स केन्या टू रिवर मॉल प्लाजा और अफ्रीका के सबसे बड़े फ़ेरिस व्हील “केन्या की आंख” पर भी वसंत त्योहार से जुड़े लाइट शो आयोजित हुआ। इससे वसंत त्योहार का खुशनुमा वातावरण महसूस हुआ। इसके मौके पर नैरोबी विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस संस्थान के छात्रों ने ड्रैगन और शेर नृत्य का प्रदर्शन किया।

चाइना मीडिया ग्रुप के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का शुभंकर भी पहली बार स्थानीय लोगों के सामने आया, जिस पर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।

वसंत त्योहार के दौरान केन्या की राजधानी नैरोबी में मार्शल आर्ट, ड्रैगन व शेर नृत्य और मंदिर मेला समेत चीनी परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम