जांगर :घास के मैदान का महाकाव्य

2024-02-08 19:19:07

चीन में प्रसिद्ध मंगोलियन जातीय वीर महाकाव्य "जांगर (Dzhangar)" जांगर के नेतृत्व वाले 12 जनरलों और हजारों योद्धाओं की कहानी बताता है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि "बाओमुबा साम्राज्य" की रक्षा के लिए दुष्ट मैंगस और विभिन्न हमलावर दुश्मनों के खिलाफ दृढ़ लड़ाई लड़ी और अंततः जीत हासिल की। "जांगर", तिब्बत जातीय वीर महाकाव्य "राजा गेसार की कहानी" और किर्गिज़ जातीय वीर महाकाव्य "मानस" चीन के तीनों प्रमुख वीर महाकाव्यों के रूप में जाने जाते हैं।

लंबे समय से "जांगर" का मौखिक रूप से प्रसार हुआ। "जांगर" का प्रदर्शन करते समय, कलाकार दर्शकों के साथ बातचीत व संवाद करने के लिए कई लाइव इम्प्रोवाइजेशनल अंश आमतौर पर जोड़ते हैं। मौखिक साहित्य और लिखित साहित्य में भी यही अंतर है। एक मौखिक महाकाव्य में कलाकार और दर्शक एक हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम