पूरी दुनिया वसंत त्योहार की खुशियों में डूबी

2024-02-08 16:19:03

चीन का परंपरागत वसंत त्योहार आने वाला है। चाइना मीडिया ग्रुप का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रस्तावना शीर्षक कार्यक्रम क्रमशः विदेशों में आयोजित हुआ। वसंत त्योहार की खुशियां और शुभकामनाएं दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाई गईं।

कुछ समय पहले 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में वसंत त्योहार को यूएन के अवकाश के रूप में निर्धारित किया गया। इससे चीनी सभ्यता और पूर्वी संस्कृति के आकर्षण के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ की विविध और समावेशी सांस्कृतिक विचारधारा जाहिर हुई।

नव वर्ष की शुभकामनाएं साझा करने के लिए चाइना मीडिया ग्रुप ने अमेरिका, केन्या, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, रूस, कजाकस्तान, ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इथियोपिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, लाओस और कंबोडिया में क्रमशः स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रस्तावना शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य वसंत त्योहार की संस्कृति के सहारे अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सभ्यताओं के बीच आपसी सीख बढ़ाना है।

चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने अपने बधाई वीडियो में कहा कि स्प्रिंग फेस्टिवल देखना चीनी लोगों की परंपरा है। स्प्रिंग फेस्टिवल लगातार 41 सालों तक आयोजित हुआ, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों के दिल में खूबसूरत याद छोड़ी है। इस साल चाइना मीडिया ग्रुप 68 भाषाओं में पूरी दुनिया के दर्शकों को स्प्रिंग फेस्टिवल प्रसारित करेगा, ताकि विश्व भर के लोग वसंत त्योहार और चीनी संस्कृति का आकर्षण महसूस कर सकें।

इस साल वसंत त्योहार पहली बार यूएन के अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। यूएन स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि चांग च्वुन, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम व पर्यावास कार्यक्रम में चीन के प्रतिनिधि और केन्या स्थित चीनी राजदूत चो फिंगच्येन, जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि छन श्यू ने क्रमशः आशा जताई कि इससे दुनिया भर की सभ्यताओं के बीच आपसी सीख बढ़ाई जाएगी।

इसके अलावा, यूएन के उप महासचिव व सभ्यता गठबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधि मिगुएल मोराटिनोस, अमेरिका-चीन संबंधों पर राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष स्टीव ऑर्लिंस, यूएन की उप महासचिव व नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की महानिदेशक ज़ैनब हवा बंगुरा और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की महानिदेशक तात्याना वरोवाया ने भी चीन के वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम