2023 में 10 खरब युआन अतिरिक्त सरकारी बांड जारी करने की सभी परियोजनाएं जारी की गई

2024-02-08 11:13:09

7 फरवरी को चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग से मिली खबर क अनुसार हाल ही में राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने संबंधित विभागों को 2023 में जारी किए जाने वाले तीसरे खेप की अतिरिक्त सरकारी बांड परियोजनाओं की एक सूची जारी की। इन परियोजनाओं के जारी होने के बाद 2023 में 10 खरब युआन मूल्य के अतिरिक्त सरकारी बांड जारी करने की सभी परियोजनाएं जारी की गई हैं।

   परिचय के अनुसार तीसरे खेप की परियोजना सूचियों में 2,800 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं और सरकारी बांड फंड में लगभग 2 खरब युआन की व्यवस्था की गई।

   जानकारी के अनुसार अगले चरण में राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग परियोजना निर्माण में तेजी लाने, धन के आवंटन और उपयोग में तेजी लाने, भौतिक कार्यभार के गठन में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि जितनी जल्दी हो सके राष्ट्रीय ऋण निधि के लाभों का पूरा उपयोग किया जा सके। साथ ही आयोजन के दौरान और उसके बाद निगरानी भी तेज करना जरूरी है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम