चीनी वसंत त्योहार एशिया को चरम यात्रा सीज़न की शुरुआत करने में मदद करता है

2024-02-08 19:25:36

"हिंदुस्तान टाइम्स" वेबसाइट ने 5 फरवरी को "एशियाई चंद्र नव वर्ष से जुड़ी गतिविधियां दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं" नामक एक रिपोर्ट में कहा कि अधिक आरामदायक वीज़ा नीतियों से प्रेरित होकर, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा ऑर्डर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, और अधिक से अधिक लोग एशियाई यात्रा स्थलों की खोज कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार चंद्र नव वर्ष से जुड़ी गतिविधियों ने कुछ एशियाई देशों में पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया है, कई देशों में पर्यटकों की संख्या में दोहरे अंकों में वृद्धि देखी गई है। ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी Trip.com के अनुसार, इस साल अंतर्राष्ट्रीय यात्रा ऑर्डर और एशियाई देशों के बीच यात्रा ऑर्डर में लगभग 10 गुना वृद्धि हुई है, जिसमें चीन से यात्रा डेटा में सबसे बड़ी वृद्धि शामिल है।

साथ ही, आउटबाउंड यात्रा में पर्याप्त वृद्धि मुख्य रूप से एशिया में पारिवारिक यात्रा में परिलक्षित होती है। दक्षिण पूर्व एशिया, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे कम दूरी वाले मार्ग पहली पसंद हैं। लोकप्रिय स्थलों में थाईलैंड, जापान, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड व वियतनाम आदि शामिल हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम