चीनी और पुर्तगाली राष्ट्रपतियों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा

2024-02-08 19:18:03

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने 8 फ़रवरी को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 45वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि राजनयिक संबंध स्थापना के बाद 45 वर्षों में चीन और पुर्तगाल आपसी सम्मान, खुलेपन और समावेशिता की अवधारणाओं को कायम रखे हुए हैं। दोनों ने मैत्रीपूर्ण परामर्श के माध्यम से मकाओ मुद्दे को उचित रूप से हल किया है, और स्थिति के अनुसार उचित समय पर व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों की स्थापना की। चीन और पुर्तगाल संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों का मुकाबला करते हैं, उद्यमों के बीच आपसी लाभदायक सहयोग का विस्तार करते हैं, हाथ में हाथ डालकर“बेल्ट एन्ड रोड”पहल का निर्माण करते हैं। दोनों देश चीन-यूरोप संबंधों के विकास को बढ़ावा देने के साथ साथ बहुपक्षवाद की रक्षा भी करते हैं। मैं चीन-पुर्तगाल संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता हूं, और राष्ट्रपति डी सूसा के साथ चीन-पुर्तगाल व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों को गहन करना, दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाना, चीन-यूरोप संबंधों के स्वस्थ व स्थिर विकास को मजबूत करना, और विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिये योगदान देना चाहता हूं।

डी सूसा ने कहा कि हालांकि पुर्तगाल और चीन बहुत दूर हैं, लेकिन दोनों देश हमेशा सद्भाव में रहे हैं और राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान बनाए रखते हैं। दोनों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद द्विपक्षीय संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। दोनों देशों ने मकाओ में सत्ता के सुचारू हस्तांतरण को सफलतापूर्वक साकार किया, संयुक्त रूप से चीन और पुर्तगाली भाषी देशों के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग मंच के विकास को बढ़ावा दिया और सक्रिय रूप से बहुपक्षीय सहयोग किया। पुर्तगाल चीन के साथ मिलकर दोस्ती कायम करने और द्विपक्षीय संबंधों के अधिक विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करने को तैयार है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम