गुटेरेस ने वसंत त्योहार पर बधाई दी

2024-02-07 16:23:24

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 6 फरवरी को चीनी चंद्र नव वर्ष पर बधाई दी और सभी लोगों को स्नेहपूर्ण अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि ड्रैगन जीवन शक्ति, बुद्धि, संरक्षण और सौभाग्य का प्रतीक है, जो वैश्विक चुनौतियों के मुकाबले में आवश्यक है।

गुटेरेस ने कहा कि इस साल चीन का वसंत त्योहार पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ के त्योहार कैलेंडर में शामिल हुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ, बहुपक्षवाद और विश्व प्रगति का दृढ़ समर्थन करने में चीन और चीनी लोगों का आभार है। अगर हम हाथ में हाथ डालकर आगे बढ़ें, तो अनवरत, न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण भविष्य आएगा।

अंत में गुटेरेस ने सभी लोगों के नव वर्ष में अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम