चीन में वसंत महोत्सव में फूलों की बिक्री जोरों पर

2024-02-06 21:18:36

2024 चीनी चंद्र कैलेंडर में लूंग वर्ष का वसंत महोत्सव आ रहा है। पूरे चीन में लोग वसंत महोत्सव मनाने के लिये नव वर्ष का सामान तैयार कर रहे हैं। उत्पादों की चमकदार श्रृंखला और उत्सव की सजावट नए साल का मजबूत स्वाद लाती हैं। वसंत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए घर पर फूलों को सजाना चीन में एक पारंपरिक रिवाज है। फूलों को चीनी लोगों की "चीनी नव वर्ष के उत्पादों की आवश्यक सूची" में शामिल किया गया है। फूल बाजार में खपत चरम पर पहुंच गई है। वर्तमान में, पूरे चीन में हर सप्ताह स्टॉक किये जाने वाले फूलों की कुल संख्या 50 लाख से अधिक पहुंच गयी है। साथ ही चीन का फूल उपभोग बाज़ार दुनिया के अन्य देशों के लिए व्यावसायिक अवसर भी पैदा करता है। दिसंबर 2023 के मध्य से, चीन के शांगहाई फुतोंग हवाई अड्डे ने लगभग 1.5 करोड़ युआन मूल्य के साथ कुल 150 टन ताजे कटे फूल आयात किए हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम