इराक व सीरिया पर अमेरिकी हमलों पर यूएन सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक आयोजित की

2024-02-06 21:19:42

28 जनवरी को जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य बेस पर हुए हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने हाल ही में इराक और सीरिया में हवाई हमले किए। स्थानीय समयानुसार 5 फरवरी को, रूस के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस घटना पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई।

राजनीतिक और शांति स्थापना मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव रोज़मेरी डिकार्लो ने इस बारे में एक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित की। उन्होंने तनाव को आगे बिगड़ने और क्षेत्रीय स्थिति को और अधिक नुकसान से बचाने के लिये सभी पक्षों से लंबे समय से चले आ रहे संघर्षों को सुलझाने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंज़्या ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की अवैध कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करती हैं, जो मध्य पूर्व में आग में घी डालने की तरह स्थानीय तनाव को आगे बिगाड़ती हैं। बैठक में प्रतिनिधियों ने गाजा पट्टी में युद्धविराम को साकार करने का आग्रह किया। उन्होंने गाजा संघर्ष को पूरे मध्य पूर्व में फैलने से रोकने के लिए इस संघर्ष को कम करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र में अल्जीरिया के स्थायी प्रतिनिधि अमल बेंडजामा ने कहा कि वे इराक और सीरिया की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा का पूरा समर्थन करते हैं। सीरिया और इराक के लोगों को सुरक्षा और समृद्धि में रहने का अधिकार है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम