पूरी दुनिया एक साथ वसंत त्योहार की खुशियां मनाती है

2024-02-06 17:06:59

दुनिया में तमाम लोग चीन का परंपरागत वसंत त्योहार मनाते हैं, जो धीरे-धीरे एक फैशन बन गया है।

इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 6 फरवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वसंत त्योहार हजारों परिवारों के एकजुट होने का "चीनी क्षण" है और पूरी दुनिया द्वारा मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय अवकाश भी है। इस साल का वसंत त्योहार पहला साल है, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र छुट्टी के रूप में निर्धारित किया गया। संयुक्त राष्ट्र खाद्यान्न व कृषि संगठन और वियना स्थिति संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय ने हाल में पहली बार औपचारिक रूप से वसंत त्योहार मनाया।

वांग वनपिन ने यह भी कहा कि अब दुनिया के करीब 20 देशों ने वसंत त्योहार को छुट्टी के रूप में निर्धारित किया। दुनिया की आबादी का करीब पांचवां हिस्सा अलग-अलग तरीकों से वसंत महोत्सव मनाता है। पूरी दुनिया एक साथ वसंत त्योहार की खुशियां मनाती है और रंगारंग चीनी संस्कृति का आनंद उठाती है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम