चीन 7 प्रमुख क्षेत्रों में 25 वसंत महोत्सव थीम वाली गतिविधियां आयोजित करेगा

2024-02-06 20:17:52

चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय द्वारा 6 फ़रवरी को आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के संबंधित प्रभारी ने कहा कि वसंत त्योहार के दौरान सात प्रमुख श्रेणियों में 25 कार्यक्रमों के साथ देश- विदेश में सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। गतिविधियां 18 जनवरी से 11 मार्च तक चलेंगी।

संबंधित प्रभारी के अनुसार संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय "नए साल को खुशी के साथ मनाएं" की वसंत महोत्सव थीम के साथ सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का आयोजन करेगा। चीन में ग्रामीण इलाकों में वसंत महोत्सव पार्टी के आयोजन से विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय विशेषताओं और लोक रीति-रिवाजों को दिखाया जाएगा। साथ ही“वसंत त्योहार के स्वागत के लिये लूंग लालटेन मेला”और ड्रैगन नृत्य परेड आदि लोक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

जबकि 100 देशों और क्षेत्रों में विभिन्न रूपों की लगभग 500 विनिमय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, और 20 से अधिक देशों में "ग्लोबल लैंटर्न लाइटिंग" कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के व्यवसाय विकास विभाग के प्रमुख मियाओ मुयांग के अनुसार सभी गतिविधियों का आयोजन समय 18 जनवरी से 11 मार्च तक चलेगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम