स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार पोस्टर कजाकस्तान की ऐतिहासिक इमारत की बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित

2024-02-06 20:22:07

स्थानीय समयानुसार 1 फरवरी से 15 फरवरी तक, चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन एशिया-यूरोप स्टेशन द्वारा निर्मित वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के लिए गतिशील प्रचार पोस्टर पहली बार कजाकस्तान में एक ऐतिहासिक इमारत की बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया है। गौरतलब है कि यह कजाकस्तान में सबसे बड़ी एलईडी स्क्रीन भी है, जो राजधानी अस्ताना में राष्ट्रीय रेलवे कंपनी की इमारत की बाहरी दीवार पर स्थित है।

उनके अलावा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक, कजाकस्तान की राजधानी अस्ताना की सड़कों और भीड़ भरे शॉपिंग मॉल में कुल 37 बड़ी स्क्रीनों पर पूरे दिन वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। और कजाकस्तान के लोगों को सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का परिचय दे रहा है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम