वसंत त्योहार के दौरान चीन में 9 अरब बार यात्रा करेंगे लोग

2024-02-05 15:51:02

इस साल चीनी परंपरागत नव वर्ष यानी लूंग वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाएगा। वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान चीनी लोग गृहनगर वापस जाते हैं, परिजनों से मिलने जाते हैं और पर्यटन करते हैं।

26 जनवरी को 40 दिवसीय वसंत त्योहार की यात्रा शुरू हुई। अनुमान है कि 40 दिनों में पूरे चीन में लोग 9 अरब बार यात्रा करेंगे, जो इतिहास में एक नया रिकार्ड होगा। इन लोगों में 80 प्रतिशत स्व-चालित यात्रा करेंगे, वहीं नागरिक उड्डयन से यात्रा की बार 8 करोड़ तक बढ़ेगी।

वसंत त्योहार की यात्रा के पहले दिन चीन में लोगों ने 18 करोड़ बार यात्रा की। लोगों की भीड़ से चीन में मजबूत और जीवन-शक्ति से ओतप्रोत अर्थव्यवस्था दिखाई गई।

अब चीन में सर्दियों का मौसम है। शीतकालीन यात्रा के लिए लोकप्रिय शहरों में पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक है। घरेलू पर्यटन के तेज विकास की बेहतरीन स्थिति बनी रही है। वर्ष 2024 के वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान उत्तरी चीन में रहने वाले तमाम लोग देश के दक्षिण इलाके में पर्यटन करना चाहते हैं, जबकि दक्षिण इलाके में रहने वाले लोगों ने उत्तरी चीन में यात्रा करने की योजना बनाई।

वसंत त्योहार की छुट्टियों में विदेश यात्रा भी लोकप्रिय होने लगी। कई देशों ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाजनक कदम उठाए। उदारहण के लिए चीन और थाईलैंड मार्च से हमेशा के लिए एक दूसरे के नागरिकों को वीजा फ्री प्रवेश देंगे।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम