2023 में वैश्विक हवाई यात्रा की मांग में सुधार जारी रहा : आईएटीए

2024-02-02 16:12:33

अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि 2023 में वैश्विक हवाई यात्रा की मांग में सुधार जारी रहा और कुल हवाई यात्री यातायात महामारी-पूर्व स्तर के करीब पहुंचा है।

आईएटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में कुल वैश्विक हवाई यात्री यातायात साल साल 2022 की तुलना में 36.9 प्रतिशत बढ़ गया, जो साल 2019 के स्तर के 94.1 प्रतिशत तक वापस आ गया। पिछले साल दिसंबर में कुल वैश्विक हवाई यात्री यातायात में साल 2022 के दिसंबर की तुलना में 25.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2023 में वैश्विक अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात साल 2022 से 41.6 प्रतिशत बढ़ गया, जो वर्ष 2019 के स्तर के 88.6 प्रतिशत तक पहुंच गया। उनमें से, एशिया-प्रशांत एयरलाइन्स में अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात में सबसे मजबूत वृद्धि हुई, जिसमें साल 2022 की तुलना में 126.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, वर्ष 2023 में वैश्विक घरेलू यात्री यातायात में साल 2022 की तुलना में 30.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो साल 2019 के स्तर से 3.9 प्रतिशत अधिक था।

आईएटीए के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि वैश्विक हवाई यात्री यातायात में पिछले साल ज़ोरदार सुधार जारी रहा, जिससे इस साल एयरलाइन्स के लिए सामान्य वृद्धि फिर से शुरू करने की नींव तैयार हुई। पर्यटन उद्योग की बहाली से विमानन उद्योग को और लाभ होगा और वैश्विक आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम