चीन में दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया मीडिया गठबंधन स्थापित

2024-02-01 11:52:19

चीन में दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया मीडिया गठबंधन 31 जनवरी को पेइचिंग में स्थापित हुआ। इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए चीन के युन्नान प्रांत के खुलेपन की श्रेष्ठता के सहारे युन्नान और दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के मीडिया के साथ सहयोग मजबूत कर क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास बढ़ाना है।

बताया जाता है कि चीन के युन्नान प्रांत के दक्षिण एशिया व दक्षिण-पूर्व एशिया अंतर्राष्ट्रीय संचार केंद्र और चाइना डेली के एशिया पैसिफिक शाखा ने गठबंधन स्थापित करने की पहल की। गठबंधन में दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के मुख्य मीडिया संस्था, पत्रकार संघ और न्यूज़ एजेंसी शामिल हैं। इससे तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान आदि में सहयोग बढ़ाया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम