अमेरिका द्वारा चीनी कंपनियों के बेवजह दमन के विरोध में चीन

2024-02-01 16:44:30

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने चीनी सैन्य कंपनियों की सूची अपडेट की, इसकी चर्चा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 1 फरवरी को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा का सामान्यीकरण किया, विभिन्न श्रेणियों की भेदभावपूर्ण सूचियाँ स्थापित कीं, और चीनी कंपनियों का बेवजह दमन कर चीन और अमेरिका के बीच सामान्य आर्थिक व्यापारिक सहयोग को कमजोर किया। चीन इसका दृढ़ता के साथ विरोध करता है।     

प्रवक्ता ने अमेरिका से इन भेदभावपूर्ण कार्यों को तुरंत ठीक करने और चीनी उद्यमों को संचालित करने के लिए निष्पक्ष, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण माहौल प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने दोहराया कि चीन अपने उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करना जारी रखेगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम