पुतिन : रूसी सैन्य परिवहन विमान को पैट्रियट मिसाइल प्रणाली ने मार गिराया

2024-02-01 14:57:53

रूस ने इस बात की पुष्टि की कि यूक्रेन के गिरफ्तार सैन्य कर्मियों को ले जा रहे रूसी आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान को "पैट्रियट" मिसाइल प्रणाली द्वारा मार गिराया गया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 31 जनवरी को यह बात कही।

उस दिन रूस की राजधानी मॉस्को में एक कार्यक्रम में भाग लेते समय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ये "पैट्रियट" मिसाइलें यूक्रेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों से लॉन्च की गईं। पुतिन ने कहा, उन्हें समझ नहीं आया कि यूक्रेन ने ऐसा क्यों किया था, लेकिन "यह माना जा सकता है कि वह एक अप्रत्याशित घटना थी।"

पुतिन ने यह भी कहा कि इस घटना के कारण रूस यूक्रेन के साथ पकड़े गए कर्मियों का आदान-प्रदान बंद नहीं करेगा।

उसी दिन रूसी रक्षा मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, यूक्रेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में कैद किए गए 195 रूसी सैनिक रूस लौट आए हैं। बदले में रूस ने यूक्रेन को 195 यूक्रेनी सैनिकों को सौंप दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने उसी दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस बात की पुष्टि की। वर्ष 2024 की शुरुआत से यह दूसरी बार है कि रूस और यूक्रेन ने पकड़े गए कर्मियों का बड़े पैमाने पर आदान-प्रदान किया है। 3 जनवरी को, रूस और यूक्रेन ने 200 से अधिक बंदियों को रिहा किया था।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम