चीन में स्वनिर्मित विमान सी919 ने की पहली वसंत महोत्सव यात्रा सेवा दी

2024-01-31 19:26:30

26 जनवरी को चीन में वसंत महोत्सव यात्रा का पहला दिन था, उस दिन चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के 4 सी919 यात्री विमानों ने पेइचिंग-शांगहाई और शांगहाई-छंगतु की लाइनों पर यात्रा की। यह चीन के स्वनिर्मित विमान सी919 की पहली वसंत महोत्सव यात्रा की सेवा थी।

सी919 की प्रथम वसंतोत्सव यात्रा ने MU9197 द्वारा शांगहाई से 111 यात्री लेकर दक्षिण पश्चिमी चीन सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु के लिए उड़ान भरी थी।     

बता दें कि 28 मई, 2023 से 10 जनवरी, 2024 तक पहली वाणिज्यिक उड़ान से, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के चार सी919 यात्री विमानों ने कुल 713 वाणिज्यिक उड़ानें भरी हैं, जिसमें कुल 2079.67 घंटे का वाणिज्यिक संचालन हुआ है, और 89 हज़ार यात्रियों का आवागमन हुआ है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम