पेइचिंग में वयोवृद्ध सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन

2024-01-30 19:33:49

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग ने 29 जनवरी को वसंतोत्सव (चीनी चंद्र पंचांग के नए साल) के स्वागत के लिए पेइचिंग में वयोवृद्ध सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रदर्शन कार्यक्रमों को देखा और वयोवृद्ध सैनिकों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

शी चिनफिंग ने वयोवृद्ध सैनिकों से उनके स्वास्थ्य और जीवन स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके साथ सीपीसी 20वीं राष्ट्रीय काग्रेस की भावना के मार्गदर्शन पर पिछले साल में पार्टी, राज्य और सेना कार्यों में प्राप्त अहम उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया।

वयोवृद्ध सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि वे सेना की स्थापना के सौ वर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे, चीनी शैली के आधुनिकीकरण से व्यापक तौर पर शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के महान कार्य को बढ़ावा देने में योगदान देंगे।

(श्याओ थांग) 

रेडियो प्रोग्राम