वर्ष 2023 में चीनी राजकीय उद्यमों की लाभ में बढ़ोतरी

2024-01-29 12:06:17

चीनी वित्त मंत्रालय ने 29 जनवरी को वर्ष 2023 में पूरे देश में राजकीय उद्यमों के संचालन की स्थिति का परिचय दिया।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में राजकीय उद्यमों की कुल आय 857 खरब 30 अरब 61 करोड़ युआन रही, जो साल 2022 की तुलना में 3.6 प्रतिशत अधिक है। कुल लाभ 46 खरब 33 अरब 28 करोड़ युआन रहा, जो साल 2022 से 7.4 फीसदी ज्यादा है।

बताया जाता है कि वर्ष 2023 में राजकीय उद्यमों के मुख्य प्रदर्शन सूचकांकों में बढ़ोतरी हुई। संचालन की स्थिति बेहतर हो रही है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम