2023 में लगभग 20 हज़ार युआन पहुंची तिब्बत के ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय

2024-01-29 16:29:06

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और गांव विभाग से हाल ही में मिली ख़बर के अनुसार, साल 2023 में तिब्बत में ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 19,924 युआन तक पहुंच गई, जिसमें साल 2022 की तुलना में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से 1.7 प्रतिशत अंक अधिक है। 

तिब्बत ने लोगों को गरीबी में लौटने से रोकने के लिए एक गतिशील निगरानी और सहायता तंत्र का सख्ती से कार्यान्वयन किया, और "एक घर, एक नीति" वाले सहायता उपाय को लागू किया। साल 2023 में स्वायत्त प्रदेश ने गरीबी से बाहर निकालने वाले 2.7 लाख लोगों को नौकरी के लिए संगठित किया, इस कदम से इन लोगों की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय 16,286 युआन तक पहुंच गई, जो साल 2022 से 17.9 प्रतिशत अधिक थी।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और गांव विभाग के प्रधान चांग हाईपो के अनुसार, साल 2023 में तिब्बत ने विभिन्न प्रकार की 6 अरब 94 करोड़ युआन की पूंजी को लागू किया, पशुपालन नीति को समायोजित और अनुकूलित किया, शहरी और ग्रामीण नागरिकों की आय में वृद्धि के संवर्धन के लिए कई कदम उठाए, जिनसे हर तिमाही में ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय की वृद्धि दर देश में सबसे अधिक होती थी।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम